Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2022। जिला परिवहन अधिकारी बीकानेर ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के चार युवकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिए है। लापरवाही व तेजगति से गाड़ीयां सड़क पर दौड़ाने से मृत्यु व घायल होने की घटनाओं के बाद पुलिस व परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए ये आदेश जारी किए है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव जेतासर निवासी 36 वर्षीय गोपालराम पुत्र चिमनाराम जाट, बिग्गाबास रामसरा निवासी 36 वर्षीय राजकुमार पुत्र भंवरलाल जाखड़, आड़सर पुरोहितान निवासी 30 वर्षीय युवक राकेश पुत्र धर्मवीर जाट तथा राजेरा निवासी 32 वर्षीय परमेश्वरलाल पुत्र किस्तुराराम जाट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इनके ड्राईविंग लाईसेंस निलम्बित कर दिए गए है।