Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 22 अगस्त 2022। रविवार को श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के मैदान में बार संघ द्वारा पुलिस व वकीलों के बीच मैत्री क्रिकट मैच का आयोजन किया गया। पुलिस की बॉलों पर चौके और छक्के मारते हुए वकीलों ने 6 विकेट से मैच जीत लिया। मेन ऑफ द मैच का खिताब पुलिस उपअधीक्षक दिनेश कुमार को दिया गया और प्लेयर ऑफ द मैच एडवोकेट गोपाल पालीवाल  को दिया गया है । दिनेश कुमार का माल्यार्पण व साफा पहना कर पूर्व अध्यक्ष व अपर लोक अभियोजक गोपीराम जानू ने सम्मान किया। अध्यक्ष केके पुरोहित ने दोनों टीमों को शुभकामनाएं देते हुए गोपाल पालीवाल का सम्मान किया। इस दौरान पुलिस के जवानों और वकीलों ने जमकर हूटिंग की और मैच का लुफ्त उठाया।

ये रहें टीमों में शामिल, इन्होंने बढाया हौसला।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्रिकेट खेल की पुलिस टीम में दिनेश उप अधीक्षक कैप्टन, श्रीकिशन गोदारा, गोरखा राम, राजवीर ढाका, लेखराम, तेजपाल, विनोद, श्रीकांत, राजेश मीणा, पुनीत  व राकेश आदि  हुए । बार एसोसिएशन की टीम में कैप्टन असलम छिपा, जयप्रकाश मीणा, उप कप्तान रणवीरसिंह खिची, गोपाल पालीवाल, पुखराज तेजी, किशन स्वामी,  मनोज स्वामी, सोहन नाथ सिद्ध, ओमप्रकाश मोहरा, नारायण जोशी, अजय दर्जी शामिल रहें। मीडिया प्रभारी पुखराज तेजी ने बताया कि पुलिस टीम की पूर्व तैयारी का नेतृत्व पुनीत बरोड़ ने संभाला व बार एसोसिएशन की टीम की पूर्व तैयारी का नेतृत्व एडवोकेट किशन स्वामी ने संभाला। आयोजन स्थल पर पुलिस के जवानों सहित एडवोकेट बाबूलाल दर्जी, कैलाश सारस्वत ललित मारू,  सुशील सुथार,  गणेश जाट, राजेश मीणा, प्रवीण पालीवाल, अबरार मोहमद, बृजेश पुरोहित, प्रबन्ध समिति के महावीर धामा ने टीमों का हौसला बढाया।  अम्पायर गोपाल चुरा व राध्यश्याम  सारस्वत व अनिल सेवग  ने की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस वकिलों ने खेला फ्रेंडली मैच, सीओ दिनेश कुमार का किया सम्मान।