Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2022। नायक समाज श्रीडूंगरगढ़ ने समाज की धर्मशाला में रविवार को आमसभा बुलाई जिसमें समाज के मौजिज नागरिकों ने भाग लिया। समाज को मुख्य धारा से जोड़ने व शिक्षा प्रसार के प्रयासों का संकल्प लेते हुए समाज के विकास पर चर्चा की गई। समाज की धर्मशाला के निर्माण कार्य व विकास के लिए भी प्रस्ताव लिए गए। सभा में मुख्य अतिथि विधायक गिरधारीलाल महिया तथा विशिष्ट अतिथि लूणकरणसर से ओमप्रकाश नायक थे। प्रमुख समाज बधुंओ ने विधायक से एसटी प्रमाण दिलवाने की मांग की। युवाओं ने जानकारी देते हुए विधायक को बताया कि नायक समाज राजस्थान की जनजाति अनुसूची में 10 नम्बर पर अंकित है और अनुसूचित जाति मैं भी 57 नंबर पर अंकित है। परंतु 13/05/2013 को ई पोर्टल के माध्यम से प्रमाण पत्र का नोटिफिकेशन हुआ तो उसमें नायक को अंग्रेजी में नायका कर दिया गया जो कि कोई जाति नहीं है। इसी कारण समाज बंधुओं को एसटी के अधिकार से वंचित कर दिया गया है और एससी का प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है जिसे पुन एसटी का प्रमाण पत्र जारी करवाएं जाएं। विधायक महिया ने विधानसभा में पूरजोर तरीके से मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया।
समाज के ये नागरिक रहें मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आमसभा में उपखंड क्षेत्र से नायक समाज के नागरिक बड़ी संख्या में पहुंचे। कुंतासर सरपंच औंकार राम नायक, जेतासर सरपंच प्रतिनिधि सहीराम नायक, कल्याणसर पुराना सरपंच प्रतिनिधि ताजाराम नायक, केशूराम गार्ड, एडवोकेट रामलाल नायक, मूलाराम आडसर, कुंदनमल लौठ, भंवरलाल नायक, किशनलाल नायक, शंकरलाल नायक, विवेक लावा, भंवर लिखमीसर, मेघाराम आडसर, रतन बेनीसर, रामलाल बेनीसर, मनीष नायक, सुरेश नायक, ओमप्रकाश नायक, गुलाराम लिखमादेसर, कालू सूडसर, रूघाराम नायक, रामलाल नायक, जमनलाल नायक, राकेश नायक, नौरंग बेनीसर सहित अनेक नागरिक एवं युवा मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नायक समाज ने विधायक से एसटी का प्रमाण पत्र दिलवाने की मांग उठाई।