Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2022। आज क्षेत्र के नागरिकों के सम्मान से श्रीडूंगरगढ़ गौरान्वित हुआ है। आप भी सारस्वत समाज व राजपुरोहित समाज के सम्मान से जुड़ी दो बड़ी खबरें पढ़ें एक साथ।

सारस्वत समाज के सेवाकर्मियों का हुआ सम्मान, युवाओं को समाज कार्यो से जुड़ने का आह्वान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुण्डीय सारस्वत समाज के सेवाकर्मी मंच द्वारा रविवार को कस्बे के रूपादेवी मोहता स्कूल के सभागार में समाज के सेवानिवृत्त राजकीय कार्मिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समाज अध्यक्ष बजरंगलाल ओझा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षाविद रामकुमार ओझा, लीलाधर शर्मा, पोकरराम तावनियां व सेवानिवृत्त बैंककर्मी खेताराम सारस्वा का अभिनंन्दन किया गया। अतिथि रूप में मौजूद ताराचन्द सारस्वत, पार्षद सोहनलाल ओझा, कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वत ने समाज के युवाओं को समाजहित के कार्यों से जुड़ने का आह्वान किया। आयोजन में भंवरलाल सारस्वा, अन्नाराम सारस्वा, सत्यनारायण भारद्वाज विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान बीकानेर में संचालित सारस्वत छात्रावास के संचालन में नोरतमल सारस्वत ने 31 हजार का सहयोग दिया। कार्यक्रम का संयोजन सहीराम तावनियां, रमेश तावनियां, श्रवण खान्तड़िया ने किया। कार्यक्रम में मूलाराम तावनियां, नोरत तावनियां, मनोज मोट, ओमप्रकाश तावनियां, मुरली ओझा, महावीर सारस्वत, राजेश शर्मा, गोविंद सारस्वत, महेश तावनियां, रामप्रताप कायल, गौरीशंकर सारस्वा, बिशन सारस्वत आदि सहयोगी रहे।

राजपुरोहित को मिला “राष्ट्रीय गौरव” अवार्ड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2022। क्षेत्र के गांव धीरदेसर पुरोहितान के निवासी एवं जोधपुर प्रवासी डॉ.दिलीप सिंह धीरदेसर को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय राजपुरोहित गौरव आवार्ड से नवाजा गया है। यूथ वर्ल्ड चैनल, सुदर्शन चैनल, RN हिंदी न्यूज चैनल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में राजपुरोहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित 51 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। आयोजन में दिल्ली डिफेंस चीफ राजकपूर, फ़िल्म अभिनेता कुनाल राजपूत, जादूगर शंकर, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष सुमेर सिंह, पशुधन विकास बोर्ड अध्यक्ष चुनीलाल सिंह, विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय महिला संयोजक चन्द्रकला, दूरदर्शन चैनल के डायरेक्टर ओपी.सिंह, डॉ.करणसिंह रास, भवानी सिंह रणधीसर, सर्जिकल स्ट्राइक के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित गरुड़ कमांडो देवेंद्र सिंह, भैरू सिंह आदि भी सम्मानित हुए। क्षेत्र के युवा द्वारा राष्ट्रीय स्तर के सम्मान से सम्मानित होने पर क्षेत्र के लोगो में खुशी का माहौल है।