Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20220819-WA0003
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2022। मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें श्रीडूंगरगढ़ में लगातार बढ़ रही है। आज रतनलाल पुत्र रामेश्वरलाल प्रजापत की मोटरसाइकिल तुलसी सेवा संस्थान के पास से दिन दहाड़े चोरी हो गई है। रतनलाल आज दिन में साढें तीन बजे मोटरसाइकिल अस्पताल के पास ही खड़ी कर पास ही हो रहे निर्माण कार्य पर काम करने लगा। रहा था। शाम पांच बजे उसने देखा तो मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। श्रमिक परेशान हो गया और आस पास अपनी मोटरसाइकिल की खोजबीन की। मोटरसाइकिल का कुछ पता नहीं चल सका और वार्ड 9 के पार्षद प्रतिनिधि नानूराम कुचेरिया के साथ रतनलाल थाने पहुंचा। थाने में परिवाद देकर श्रमिक ने पुलिस से हिरो कपंनी की एचएफ डिलक्स RJ 07-SP 8167 मोटरसाइकिल बरामद करवाने व मामले की जांच करने की मांग की है।