Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
mews-updated-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ का गौरव शहीद हेतराम गोदारा व शहीद राकेश चोटिया की माताएं आज नम आंखों से घर आए अपने बेटों की उम्र के वर्दी वाले जवानों को निहार रही थी। जब ये जवान उनके चरणों में झुके तो दोनों माताओं ने गद्गद भाव से उनके सर पर हाथ फेरते हुए लंबी उम्र का आशीर्वाद दिया। मौका था आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान 7वीं राज बटालियन द्वारा शहीदों के सम्मान का। सोनियासर के शहीद सिपाही हेतराम गोदारा व श्रीडूंगरगढ़ के आडसर बास में निवास कर रहें धीरदेसर चोटियान के नायक राकेश चोटिया के यहां पहुंच कर एनएनसी के कैडेट्स ने उनके प्रति सम्मान प्रकट करते हुए दोनों शहीदों की वीर माताओं को स्मृति चिह्न सौंपा। एनसीसी सीटीओ नितिन सिंह ने कहा कि देशहित में सर्वस्व न्यौछ्यावर करने वाले शहीद का सम्मान देश के हर सच्चे नागरिक का कर्तव्य है और इससे उनकी गाथाएं अमर रहती है। सिंह सहित कैडेट्स मुकेश कुमार, रणजीत सिंह, सीताराम उपस्थित रहें। इस दौरान भारती निकेतन संस्थान के संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने कहा कि शहीद जवान भारत के माथे का तिलक है। दोनों शहीदों ने श्रीडूंगरगढ़ का नाम देश भर में रोशन किया और शहीदों के परिजनों के सम्मान की परंपरा सदैव देश में रही है। दोनों शहीद जवानों की माताओं व परिजनों ने कैडेट्स का आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 7वीं राज बटालियन एनसीसी के कैडेट्स पहुंचे सोनियासर, शहीद हेतराम गोदारा की माता को सौंपा स्मृति चिह्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद राकेश चोटिया की माता को सौंपा स्मृति चिह्न।