Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र अपने कर्मठ किसानों की ताकत से सर्वाधिक मूंगफली उत्पादन वाला क्षेत्र बना हुआ है लेकिन क्षेत्र के किसानों को इस उपलब्धि की खासी बड़ी किमत भी चुकानी पड़ रही है। क्षेत्र में खेती के दौरान बिजली करंट, वाहन दुर्घटनाएं, डिग्गी में डूबने की घटनाएं और जहर चढ़ने आदि हादसों में आए दिन किसानों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। इसी क्रम में क्षेत्र के गांव ऊपनी में एक और युवा किसान की मौत मूंगफली में जहर का स्प्रे करने के दौरान जहर चढ़ने से हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव ऊपनी निवासी 35 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र खिराजराम अपने खेत में मूंगफली की फसल में स्प्रे कर रहा था। बाद में उल्टियां होने पर परिजन उसे चिकित्सालय लेकर आए और चिकित्सकों ने उसे बीकानेर रैफर कर दिया। जहां दौराने इलाज उसकी मृत्यु हो गई। इस संबध में मृतक के चचेरे भाई मुखराम जाट ने मर्ग दर्ज करवाई है।