Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2022। क्षेत्र में आनलाईन ठगी के शिकार आए दिन लोग हो रहे है। इसी क्रम में क्षेत्र के गांव जालबसर निवासी कालूराम के साथ भी पैसे भेजने के नाम पर ठगी हो गई। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि कालूराम के पास गत 4 अगस्त को 7699320737 नम्बर से एक फोन आया था, जिसने उसे उनका फेसबुक फ्रेंड बताते हुए खुद का फोन पे खराब होने के कारण किसी दुसरे से पेमेंट उसके खाते में भिजवाने की बात की। ठग ने अपना फोन पे चालू होने पर उससे पैसे वापस ले लेने की बात कही। आरोपी से उससे एक साथ 25 हजार रुपए नहीं आ पाने की बात कही भी कही एवं उससे 2-2 हजार रुपए के दो ट्रांजेक्शन करवाए। थोड़ी देर में उसके पास उसके खाते से 53990 रुपए कटने का मैसेज आ गया। इस पर उसे पता चला कि फेसबुक फ्रेंड के नाम पर उसके साथ ठगी हो गई। पीडित ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसकी जांच एएसआई पूर्णमल करेगें।