Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ के युवा, युवतियां, नागरिक देश भर में अपने पुरुषार्थ के बल पर क्षेत्र का नाम और मान बढ़ा रहें है। मंगलवार को करणीसिंह बाना की दोहिती निधि गोदारा ने शिक्षा के क्षेत्र में देश भर में अपना नाम रोशन किया है। सैंट्रल यूनिवर्सिटी सिंदरी अजमेर में बाइलॉजी विषय में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री पूरी करते हुए राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मंगलवार को यूनिवर्सिटी के सभागार में आयोजित दीक्षांत समारोह में लोकसभा के सभापति ओम बिड़ला ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस पर उनके माता पिता सीमा गोदारा व ओमप्रकाश गोदारा सिद्ध निवासी संगरिया ने प्रसन्नता प्रकट की। निधि के नाना करणीसिंह बाना ने बताया कि निधि की प्रारम्भिक व स्कूली शिक्षा श्रीडूंगरगढ़ में ही पूरी हुई है तथा अब वे जयपुर में प्रशासनिक सेवाओं में जाने के लिए तैयारी कर रही है। सत्यनारायण स्वामी ने निधि को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निधि गोदारा को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया सम्मानित।