Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
mews-updated
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मुख्य बाजार में से दिन दहाड़े बाइक चोरी की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है। चोरों की हिम्मत की इंतिहा तो बुधवार को हो गई जब कस्बे के सबसे ज्यादा जाम लगे रहने वाले व्यस्तस्तम स्थान विजय स्टोर के सामने से बाइक गायब हो गई। तहसील के गांव दुसारना निवासी शीशराम सेरडिया बुधवार दोपहर 3 बजे अपनी बाइक पर दवाई लेने श्रीडूंगरगढ़ आया था। मुख्य बाजार में पुरानी घासमंडी रोड पर विजय स्टोर के पास राजेश मेडिकल स्टोर के बाहर बाइक खड़ी कर दुकान पर गया था। दुकान पर करीब 5 मिनिट लगे उसे दवाई खरीदने में और दुकान से उतरकर पलटा तो वहां बाइक नहीं मिली। बाद में दुकान के सीसीटीवी कैमरे में एक पीली टीशर्ट और जीन्स पहने युवक द्वारा आराम से बाइक ले जाते हुए नजर आया। इस पर शीशराम ने थाने पहुंच कर बाइक चोरी की परिवाद दी है।

दूसरी बाइक मौके पर मिली लावारिस, चोरी हुई या भूल, असमंजस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाइक चोरी के बाद राजेश मेडिकल स्टोर के बाहर एक दूसरी बाइक लावारिस स्थिति में मिली है। इस पर उस बाइक को पुलिस चौकी में खड़ा करवाया गया है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि भूलवश भी अपनी बाइक छोड़ कर दूसरी बाइक ले गया हो। लेकिन इसी गली में कुछ समय पहले और कस्बे में इसी पैटर्न पर मोटरसाइकिलों की चोरी की घटनाएं सामने आई है। जिसमें बाइक चोर अपनी बाइक खड़ी कर हरिप्रसाद मोदी की बाइक चुरा ले गया और थोड़ी देर बाद पैदल आकर अपनी खुद की बाइक भी ले गया। ऐसे में यह घटना चोरी की हुई है या भूलवश, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है।