Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
mews-updated
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2022। महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनावों की सरगर्मियां तेज हो रही है और कॉलेज प्रशासन भी मुस्तैदी से तैयारियों में जुट गया है। आज श्रीडूंगरगढ़ राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. आभा ओझा की अध्यक्षता में चुनाव समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी महावीर नाथ को नियुक्त किया गया तथा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई। महावीर नाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन 18 अगस्त को किया जाएगा तथा 20 अगस्त मतदाता सूचियों पर आपत्ति प्राप्त की जाएगी। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 20 अगस्त शाम 5 बजे तक कर दिया जाएगा। उम्मीदवारी के लिए नामाकंन पत्र 22 अगस्त सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जा सकेगा। 3 बजे से 5 बजे तक उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच व आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। 23 अगस्त को 10 बजे वैध नामाकंन सूची का प्रकाशन किया जाएगा तथा इसी दिन 11 बजे से 2 बजे तक उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लिए जाने का समय रहेगा। 2 बजे से शाम 5 बजे उम्मीदवारों की अंतिम नामाकंन सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 26 अगस्त को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान होगा तथा 27 अगस्त को मतगणना, चुनाव परिणाम की घोषणा, विजयी उम्मीदवार को शपथ दिलवाने का कार्य सुबह 10 से प्रारंभ होकर समाप्ति तक होगा।