Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के प्रख्यात व्यवसायी व इनलैंड ग्रुप के डायरेक्टर लक्ष्मीनारायण सोमाणी ने श्रीडूंगरगढ़ के नाम की शान को बढ़ाते हुए एक नया इतिहास रचा है। सोमाणी को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित सम्मान समारोह स्वदेश सम्मान से नवाजा गया है। समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर सोमाणी को ये सम्मान प्राप्त हुआ है। सोमाणी को ये सम्मान देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के कारण दिया गया है। ये स्वदेशी सम्मान देश भर से 30 नागरिकों को प्राप्त हुआ है। बता देवें सोमाणी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अनेक गौशालाओं में, स्कूलों में, सामाजिक साहित्यिक संगठनों व समितियों में भी भरपूर आर्थिक सहयोग देते है तथा श्रीडूंगरगढ़ के प्रमुख समाज सेवी माने जाते है। ये सम्मान मिलने की खबर के साथ ही सोमाणी के शुभचिंतकों में उल्लास की लहर दौड़ गई है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र भर से बधाइयां मिल रही है। यहां की अनेक संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें मैसेज व फोन किए जा रहें है व श्रीडूंगरगढ़ का मान देश भर में बढाने के लिए बधाईयां दे रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लक्ष्मीनारायण सोमाणी को सम्मानित किया गया स्वदेशी सम्मान से, मिल रही है शुभकामनाएं।