Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
19_11_2018-ballotb_18658540
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाईम्स 22 मई 2019। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति सदस्यों द्वारा भाजपा प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में दिए गए मतों की मतगणना बुधवार को भी नहीं होगी। कांग्रेस द्वारा करीब तीन माह से चलाई जा रही श्रीडूंगरगढ़ के भाजपा प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की कवायद बुधवार को सफल होने की चर्चा गर्म रही। बुधवार को बीकानेर जिला परिषद से मतगणना करवाने के आदेश लेकर कार्मिक के रवाना होने की सूचना पर स्थानीय प्रशासन सर्तक हुआ एवं मतगणना के लिए समस्त व्यवस्थाएं चाक चौबद कर दी। उपखण्ड अधिकारी रामरख मीणा ने बताया कि इस संबध में कोई भी आदेश पत्र या ईमेल द्वारा नहीं आया, बल्कि फोन पर सूचना आई कि न्यायालय के आदेशों के बाद मतगणना करवाने के निर्देश लेकर जिला परिषद, बीकानेर से कर्मचारी श्रीडूंगरगढ़ के लिए रवाना हो गया है। इस सूचना पर पंचायत समिति सभागार को साफ करवा कर मतगणना की सम्पूर्ण तैयारियां कर दी गई लेकिन देर शाम को पता चला कि कार्मिक नहीं आ रहा है। ऐसे में प्रधान पद पर अविश्वास प्रस्ताव की मतगणना बुधवार 22 मई को होने की संभावनाएं पुन: शुन्य हो गई। करीब तीन माह से चल रहे इस घटनाक्रम का पटाक्षेप होने के उम्मीद सभी लगी हुई है एवं सभी को आगामी आदेशों का इंतजार है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की खबरें अपने मोबाईल में सीधे प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर हमारे वाटसएप ग्रुप से जुडें- https://chat.whatsapp.com/K6dYSQW23IiHbg1Qj2aZsH

और हमारें फेसबुक पेज को लाइक करें- https://www.facebook.com/sridungargarhtimesnews/