Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
श्रीडूंगरगढ़ में रक्तदान महोत्सव की तैयारियों को दिया अंतिम रूप, युवाओ में उत्साह
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आजादी के अमृत महोत्सव की धूम हर और मची हुई है और साथ ही रक्तदान महोत्सव के लिए भी जोरदार उत्साह है। क्षेत्र में सात अगस्त, नौ अगस्त को हो चुके रक्तदान शिविरों के बाद स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नागरिक विकास परिषद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया जाएगा। परिषद मंत्री ललीत कुमार बाहेती ने बताया कि दिवंगत जगदीश प्रसाद छंगाणी की स्मृति में छंगाणी परिवार के आर्थिक सहयोग से लगाए जा रहे इस शिविर में सुबह 9.30 बजे से 3 बजे तक बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय से आई रक्तसंग्रहण टीम रक्त संग्रहण करेगी। शिविर प्रभारी रमेश कुमार प्रजापत ने बताया कि परिषद द्वारा यह 35वां शिविर हो रहा है एवं तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। विदित रहे कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र बीकानेर जिले में सर्वाधिक रक्तदाता तहसील है एवं यहां पर युवाओं में देश के नाम पर आजादी के महोत्सव के जश्न में रक्तदान कर देश एवं समाज के प्रति अपने कर्तव्य निभाने का जबरदस्त उत्साह देखा जाता है।