Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
SDSDSDS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दुबई से लौटा एक युवक दिल्ली एयरपोर्ट पर अपनी जांच करवाएं बिना वहां से भाग आया। इस युवक का पता लगा कर दस्तयाब किया गया तो पता चला के युवक गले मे दर्द, सर्दी, जुखाम, बुखार आदि लक्षणों से पीड़ित था। इस पर युवक को तुरन्त एम्बुलेंस में श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया। जहां पर भयभीत चिकित्सा कर्मियों ने उसे एम्बुलेंस से नीचे तक नही उतरने दिया और सीधा बीकानेर रैफर कर दिया। थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि कस्बे के बिग्गाबास में मदीना मस्जिद के पास रहने वाला युवक विनोद तुनगरिया गुरुवार को दुबई से दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा था। वहां पर पूरी स्क्रीनिंग से पहले ही युवक अपना पासपोर्ट ही वही छोड़ कर गायब हो गया। इस पर दिल्ली एयरपोर्ट से मिली सूचना के आधार पर युवक के घर पर दबिश देकर उसे दस्तयाब किया गया और चिकित्सा विभाग को सूचना दी गई। श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय प्रभारी डॉक्टर एसके बिहानी ने बताया कि पुलिस की सूचना पर मेडिकल टीम युवक के घर भेजी गई ओर उसमे संगदिध लक्षण मिलने पर पूरी एतिहात बरत कर एम्बुलेंस के माध्यम से बीकानेर भिजवाया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट से अपने घर तक युवक बस के माध्यम से आया था और इस दौरान सैंकड़ो लोगो के संपर्क में भी आने का अंदेशा लगाया जा रहा है। युवक के श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर से अपने घर तक आने वाली टेक्सी का भी पता लगाया जा रहा है और सम्पर्क में आने वाले लोगो को भी चिन्हित किया जा रहा है।