Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2022। लिखमादेसर में किसानों ने अपनी कड़ी मेहनत से धरती को धानी चुनरिया ओढ़ाई और आज देशभक्ति के जज्बे के साथ उसे तिरंगे के तीनों रंगों से सजाया है। गांव लिखमादेसर में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स और राजस्थान कृषि स्टोर के संयुक्त तत्वाधान में तिरंगा रैली का अद्भुत आयोजन किया गया। किसान सफेद कुर्ते पायजामे में सजे धजे सुबह सात बजे मल्लुनाथ ज्याणी के खेत में एकत्र होने लगे। यहां से हेतनाथ ज्याणी के खेत से होकर गांव के मुख्य बाजार में गोंविदनाथ ज्याणी के घर के पास यात्रा को पूर्ण किया। देशभक्ति गीतों के साथ गूंजते रहें नारे और युवाओं का जोशीला उत्साह नजर आया।

ऊंट, घोड़ा और टेक्टरों से सजी रैली, युवा जोश से गूंज उठा लिखमादेसर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमादेसर में आयोजित तिरंगा यात्रा में घोड़े, ऊंट, ट्रेक्टर, गाड़ियां, जेसीबी, पीकअप, मोटरसाइकिल, पैदल मार्च का जबरदस्त आकर्षण रहा। एक ओर देश के किसान की रगो में बह रही राष्ट्रीयता नजर आई वहीं उनकी संपन्नता से आगे बढ़ रहें भारत की तस्वीर भी सामने आई। इस दौरान बजरंग नाथ गोदारा घोड़ी लेकर आए व भैराराम नायक, रामप्रताप ऊंट लेकर तिरंगे के साथ रैली में शामिल हुए। रैली में रामलाल सिद्ध व श्रवण गोदारा जेसीबी लेकर आए। बड़ी संख्या में गाड़िया व ट्रेक्टर शामिल हुए।

इन्होंने बढ़ाया हौसला, ये रहें साक्षी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान कृषि स्टोर की ओर से डिप्टी सेंट्रल इंटेलीजेंस ऑफिसर जितेंद्र कटेवा भी किसानों का हौसला बढ़ाने पहुंचे। यहां स्टोर के संचालक बजरंग भांमू व श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के प्रतिनिधि विक्रम स्वामी ने भी युवा जोश का उत्साह बढ़ाते हुए नारे लगाएं। शारीरिक शिक्षक राजूनाथ ने बताया कि यात्रा में गांव में फौजी के पिता रामेश्वरलाल सहू, रामकुमार पारीक, सांवरमल पारीक, विश्वनाथ, बहादुरनाथ सिद्ध, जगन्नाथ मंडा, अशोक पारीक, गोविंद पारीक व्यस्थापक, मदन ज्याणी, रेंवतराम मेघवाल, लालाराम मेघवाल, पवन कुमार ज्याणी, नत्थुनाथ ज्याणी, मोहनलाल सहू, बनवारी पारीक, रामलाल सिद्ध, पुखराज ज्याणी, धनपत नाथ सिद्ध, राकेश मंडा, अशोक पारीक, बाबूलाल पारीक, रामलाल सिद्ध, जगदीश प्रसाद ज्याणी, हडमान ज्याणी, हडमान जाट, मुन्नीराम महिया, रामरतन थाकण, शेराराम मेघवाल, गंगाजल मेघवाल, हड़मानाराम मेघवाल, प्रकाश ज्याणी, बाबूलाल सिद्ध नत्थुनाथ ज्याणी सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान के हाथ में देश की शान तिरंगा भी गर्व से लहराया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धरती की धानी चुनर सज गई है तिरंगो के रंगो से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान का हौसला बढ़ाने लिखमादेसर पहुंचे आईबी अधिकारी जितेंद्र कटेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान, युवा, बच्चे शामिल हुए रैली।