Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
mews-updated-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2022। आजादी के “अमृत महोत्सव” के तहत “हर घर तिरंगा” अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी निभाने के लिए श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन एवं श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के आह्वान के साथ ही हर रोज नई पहल सामने आ रही है। अब कस्बे के प्रबुद्ध व्यापारी बजरंगलाल भाम्भू की प्रेरणा से सीआरआई मोटर पंप, सबटेक पैनल एवं खंडेलवाल पाईप फव्वारा कम्पनियों द्वारा श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के तत्वाधान में क्षेत्र के गांवों में तिरंगा यात्रा का आयोजन करवाना तय किया गया है। भाम्भू ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में किसी भी गांव के युवा, किसान अपने गांव में तिरंगा यात्रा निकालना चाहे उन्हें उन्हें डंडे सहित तिरंगा, रैली हेतु डी.जे. एवं आजादी के अमृत महोत्सव में भागीदारी निभाने का प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। रैली के लिए किसी भी गांव से न्यूनतम 20 युवाओं का होना आवश्यक है एवं रैली में पैदल, ट्रेक्टर, ऊंट आदि शामिल कर सकेगें। इसके लिए गांवों के इच्छुक युवाओं को श्रीडूंगरगढ़ घूमचक्कर पर बीदासर रोड पर स्थित राजस्थान कृषि स्टोर में सम्पर्क करना होगा। इन युवाओ को अपनी तिरंगा रैली के आयोजन का पंजीयन करवाना होगा। गांवों में होने वाली इन रैलियों का यथासंभव ड्रोन कैमरे से रिकार्डिंग की जाएगी एवं उस रिकार्डिंग को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज पर प्रसारित भी किया जाएगा। सभी गांवों की रैलियों की खबरों को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।