Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
wife-beating-husband-1431498041
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ 22 मई 2019। भौतिकवादी युग में रिश्तों पर किस प्रकार से लालच भारी पड रहा है इसका प्रमाण श्रीडूंगरगढ़ तहसील के लखासर गांव में मिला। गांव के निवासी 68 वर्षीय विकलांग डूंगरसिंह राजपुत ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में हाजिर होकर अपनी व्यथा बताई तो थाने में मौजुद प्रत्येक व्यक्ति की आंखों में भी आंसु आ गए। हुआ यह कि लकवाग्रस्त डूंगरसिंह के नाम से 29 बीघा खातेदारी खेत है एवं इसी खेत को अपने नाम से करवाने के लिए उसकी कलयुगी पत्नी शायर कंवर उसे तंग परेशान कर रही है। पत्नी उसे आए दिन प्रताडित करते हुए खेत नाम नहीं करने पर घर से निकालने की, जान से मारने की धमकियां देती है एवं उसे अपनी मां से भी मिलने नहीं देती। ऐसे में डूंगरसिंह दुखी होकर अपनी पत्नी से छिपते छिपाते अपनी मां से मिल लेता था और मंगलवार को उसकी पत्नी को यह मालुम चल गया। इससे गुस्सा होकर शायर कंवर ने मंगलवार सुबह 11.30 बजे घर में माचे पर सो रहे अपने पति डूंगरसिंह के पास आई एवं बिना पुछे मां के पासे जाने की हिम्मत कैसे हुई यह कहते हुए उसकी छाती पर बैठ गई एवं उसके मूंह पर मुक्कों से मारने लगी। मुक्कों की मार से डूंगरसिंह के दो दांत टुट गए एवं उसके मूंह से खुन आने लगा। गुस्से में भरी पत्नी शायरकंवर का दांत तोडने पर भी गुस्सा शांत नहीं हुआ एवं उसने पति डूंगरसिंह का गला भी दबाया एवं पास में पडी लाठी से भी उसे चोटें मारी। विकलांगता झेलता पति चिल्लाया तो गांव का ही किशोरसिंह मौके पर पहुंचा एवं उसे छुडवाया। छोडते समय भी शायरकंवर ने खेत नाम नहीं करवाने पर जहर देकर मार देने की धमकी दी एवं किसी को बताने पर झुठे मुकदमें में फंसाने की धमकी भी दी। खून से सने कपडों में पिडित किसी प्रकार थाने पहुंचा एवं लाठियों की चोटों से कराहते हुए पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की खबरें अपने मोबाईल में सीधे प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर हमारे वाटसएप ग्रुप से जुडें- https://chat.whatsapp.com/K6dYSQW23IiHbg1Qj2aZsH

और हमारें फेसबुक पेज को लाइक करें- https://www.facebook.com/sridungargarhtimesnews/