Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2022। बोए हुए खेत पर जबरन दुबारा बुवाई करने व पाइप चोरी का आरोप लगाकर एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि क्षेत्र के गांव शीतलनगर निवासी रामेश्वर पुत्र पुराराम मेघवाल ने दुलाराम, चंद्राराम, मंगलाराम, तुलछाराम पुत्रगण भूराराम मेघवाल, बोदूराम पुत्र दुलाराम मेघवाल, बीरबल, बीरमाराम, लालाराम पुत्र चंद्राराम मेघवाल, महेन्द्र, कानाराम पुत्र मंगलाराम मेघवाल, ईसरराम पुत्र भंवराराम जाट, मामराज पुत्र तिलोकाराम जाट निवासी कितासर बीदावतान पर आरोप लगाया है। पार्थी ने पुलिस को बताया कि उसके व उसके भाइयों के नाम खातेदारी खेत शीतलनगर की रोही में स्थित है। 3 जुलाई को उसने अपना खेत काश्त किया व 4 जुलाई को प्रार्थी व उसके भाई खेत संभालने गए। तो आरोपी करीब 10.30 बजे खेत पर पहुंचे और जबरन घुसते हुए बोए हुए खेत को पुन बुवाई कर दी और ट्रेक्टर में रखे हुए 10 पाइप चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।