Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
news
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2022। आज सुबह 11 बजे बाद नशे में हाइवे पर बिना नंबर की इनोवा गाड़ी दौड़ाने वाले चालक सहित पांच जनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर हवालात की हवा खिलाई। हैड कांस्टेबल भगवानाराम गश्त के दौरान लखासर टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो 33 वर्षीय केसराराम पुत्र मोहनराम मेघवाल निवासी नुआ, राजलदेसर को नशे में धूत होकर लहराते हुए हाइवे पर बिना नंबर की इनोवा गाड़ी दौड़ाते हुए पाया। जाप्ते की मदद से गाड़ी रोककर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। तभी गाड़ी से चार जने उतरे व यातायात बाधित करने लगे इस पर पुलिस ने समझाईश की परंतु नहीं माने तो पुलिस ने 23 वर्षीय प्रतापसिंह पुत्र मेघसिंह व 32 वर्षीय करणीसिंह पुत्र हजारीसिंह निवासी राजलदेसर तथा 23 वर्षीय राधेश्याम पुत्र हजारीलाल स्वामी व 20 वर्षीय राजकुमार पुत्र सोहनलाल मेघवाल निवासी नुआ राजलदेसर को गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया।