Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2022।  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में दिनांक 4 अगस्त की छोटी-बड़ी खबरें पढें एक साथ न्यूज ब्रीफिंग में और जुड़े रहें अपने क्षेत्र के समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों के साथ।

चार धाम की यात्रा से लौटे संत, गांव में भव्य स्वागत, फोटो सहित खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सिद्ध समाज के मुख्य धाम लिखमादेसर के महंत सोमनाथ जी महाराज द्वारा चार धाम यात्रा पैदल पूर्ण की गई है। यात्रा पूर्ण कर महंत के गांव पहुंचने पर गांव में उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों ने संत का स्वागत, अभिनंदन कर उनका आर्शीवाद लिया। ग्रामीणों ने श्रीहँसोजी महाराज धाम के मुख्य गेट से लेकर शिव बगेची तक अभिनंदन यात्रा निकाली एवं माला और फूल बरसा कर स्वागत किया। संत सोमनाथ महाराज ने भी ग्रामीणों को प्रसाद दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमादेसर में हुआ संत का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव में निकाली अभिनंदन यात्रा।

बाना बने भगतसिंह युवा फोर्स के अध्यक्ष।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवा नेता लेखराम बाना को युवा संगठन भगतसिंह युवा फोर्स के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। संगठन के रामसिंह जागीरदार एवं अरूण सिखवाल ने बताया कि बाना को सर्वसम्मति से संगठन का अध्यक्ष बनाया गया है। विदित रहे कि भगतसिंह युवा फोर्स के माध्यम से क्षेत्र में युवाओं द्वारा सामाजिक जिम्मेदारियां निभाते हुए विभिन्न आयोजन व कार्य किए जाते रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लेखराम बाना बने भगतसिंह टाइगर फोर्स के निर्विरोध अध्यक्ष।

बाल्टी व थैले बंटवाने की मांग

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।कस्बे के मोमासर बास वार्ड 8 के निवासियों ने नगरपालिका अधिषाशी अधिकारी को पत्र देकर वार्ड में नगरपालिका द्वारा कचरा पात्र हेतु बाल्टियां एवं कपड़े के थैलों का वितरण करवाने की मांग की है। मोहल्ले के गजानंद ओझा ने बताया कि कस्बे के अन्य वार्डों में इनका वितरण किया जा चुका है लेकिन वार्ड 8 अभी तक वंचित है। इस कारण मोहल्ले स्वच्छता अभियान के उद्देश्य पूर्ण नहीं हो रहे।

धनेरू सरपंच की प्रेरणीय पहल

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धनेरू के सरपंच मोहनलाल स्वामी ने प्रेरणीय पहल करते हुए अपनी ग्राम पंचायत के हर एक घर में फ़लदार पेड़ लगवाने का संकल्प लिया है। स्वामी ने ग्राम वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सबको अपने गाँव को हरा भरा करने की दिशा में काम करना चाहिए। ग्रामीणों ने फ़लदार व छायादार पौधे वितरण करने के अभियान की सराहना करते हुए आभार जताया। इस दौरान ग्रामीणों को आम, मौसमी, संतरा, नींबू, अनार, शीशम, नीम, करंज, अशोक आदि के पौधे वितरित किए। इस अवसर पर प्रोफेसर जुगल प्रजापति सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धनेरू के सरपंच ने की प्रेरणीय पहल।