Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2022। नवनिर्मित सूडसर उपतहसील में शामिल किए जाने का विरोध करते हुए गांव लखासर में आज 10वें दिन भी ग्रामीण धरने पर बैठे रहें। लखासर सरपंच गोवर्धन खिलेरी ने कहा कि हम प्रशासन के जवाब का इंतजार कर रहें है और संघर्ष समिति द्वारा अगला निर्णय लेकर आंदोलन को तेज किया जाएगा। खिलेरी ने कहा कि ये जंग जब तक सकारात्मक निर्णय तक नहीं पहुंचेगी तब तक लगातार लड़ी जाएगी। इस दौरान धरने पर तोलाराम जाखड़ भी पहुंचे और सूडसर में लखासर पटवार हल्का के गांव शामिल करने को ग्रामीणों के साथ अन्याय बताया। खिलेरी ने बताया कि आज धरने पर धन्नेसिंह तंवर, लक्ष्मण सिंह तंवर, महेंद्रसिंह तंवर, बंजरग सिंह तंवर, समुद्र सिंह, पाबूदान भाटी, मघाराम, मोहनराम खिलेरी, आशाराम, कुशलाराम लखासर सहित अनेक ग्रामीण लखासर से शामिल हुए। वहीं गांव संमदसर से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा, मघाराम गोदारा, भंवरलाल शर्मा, मूलचंद शर्मा, कूनणाराम शर्मा, मांगीलाल शर्मा, शेराराम, दूलाराम, जेठाराम मेघवाल, शिवरतन सहित अनेक युवा, गांव मणकरासर से श्रवण कुमार, रमणनाथ, डूंगरराम, दानाराम तथा भोजास से राजूसिंह, बिंझासर से नानुराम नेण, पूर्णाराम नेण, मदनलाल, राजूराम, देवकिशन, सांवतराम, तोलाराम, बजरंग, खिंयाराम भूकर शामिल रहें।