Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2022। क्षेत्र के किसान लगातार परेशान हो रहे है, बारिश के बाद फसलों को छह घंटे बिजली से सिंचाई की आवश्यकता हो गई है। इसके अतिरिक्त बकाया कृषि कनेक्शन देने, जले हुए ट्रांसफार्मर 72 घंटे में बदलने आदि विभिन्न समस्याएं किसानों के सामने खड़ी है। ऐसे में अब क्षेत्र के किसान, किसान एकता का नारा बुलंद करते हुए सरकार से दो दो हाथ करने को तैयार हो गए है। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले गुरूवार को क्षेत्र के किसान विद्युत निगम के एक्सईएन कार्यालय का घेराव करेगें। किसान सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि विधायक गिरधारीलाल महिया की अगुवाई में गुरूवार को एक दिवसीय घेराव, धरना, प्रदर्शन किया जाएगा एवं सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने का निर्णय भी लिया जाएगा। इस संबध में अखिल भारतीय किसान सभा ने विद्युत निगम के एमडी, एसई और बीकानेर जिलाकलेक्टर को पत्र भेजकर विद्युत संबंधी समस्याओं की जानकारी देते हुए निराकरण करने की मांग रख दी है। साथ ही गुरूवार को किसानों के प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है। प्रदर्शन में अधिकाधिक किसानों को जोड़ने के लिए हर गांव में किसान सभा के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है एवं बड़ी संख्या में किसान गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगें।