Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव रीड़ी से एक युवती की गुमशुदगी के मामले में लगातार नए नए मोड़ सामने आ रहे है। विदित रहे कि युवती ममता सिद्ध ने कस्बे के कालूबास निवासी कैलाश गोदारा के साथ कोर्ट मैरीज कर ली थी। दोनो जनें न्यायालय में अपने विवाह के कागजात बनवाने के बाद गत 17 जून को जिला पुलिस अधिक्षक के यहां पेश होकर सुरक्षा की मांग भी की थी। इसके बाद दोनों जने बाहर चले गए थे और युवती के परिजनों द्वारा युवती को दस्तयाब करने के लिए एसडीएम को परिवाद पेश की गई थी। इस पर एसडीएम श्रीडूंगरगढ़ द्वारा 97 सीआरपीसी का वारंट जारी किया गया। करीब दो माह तक पुलिस ने युवती और युवक की तलाश की और अंततः पुलिस के हैड कांस्टेबल भगवानाराम एवं कांस्टेबल पुनित कुमार को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दोनों को श्रीडूंगरगढ़ से 2300 किलोमीटर दूर आसाम से दस्तयाब कर लिया है। पुलिस युवती को लेकर गुवाहटी से श्रीडूंगरगढ़ पहुंची है। वहीं दूसरी और युवक द्वारा भी इस संबध में राजस्थान हाईकोर्ट में रीट लगाई गई एवं युवती को एसडीएम श्रीडूंगरगढ़ के यहां पेश नहीं करने की मांग की। इस पर हाईकोर्ट ने रीट पर आदेश देते हुए बीकानेर एसडीएम के यहां पेश करने को कहा है। इस पर पुलिस युवती को लेकर बीकानेर जा रही है जहां उसके बयान करवाए जाएगें एवं युवती के बयानों के बाद ही उसे परिजनों के साथ या युवक के साथ भेजने का निर्णय उपखण्ड अधिकारी बीकानेर द्वारा लिया जाएगा।