Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार स्प्रे चढ़ने से किसान पुत्र अकाल मौत की चपेट में आ रहें है। श्यामलाल पुत्र सुरजाराम जाट निवासी अमृतवासी अपने खेत में स्प्रे कर रहा था और स्प्रे चढ़ने से वह बेहोश हो गया। परिजन उसे श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लेकर आए और यहां से पीबीएम अस्पताल बीकानेर के लिए रेफर कर दिया गया। पीबीएम में ईलाज के दौरान बुधवार को ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मृतक के भाई छोटे भाई बीरबलराम ने पुलिस थाने में मर्ग दर्ज करवाई है।