Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
news
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई 2022। सावन के दूसरे सोमवार को आज शिव मंदिरों में खासी भीड़ रही व मंदिरों में हर हर महादेव के जयघोष गूंजते रहें। शिव भक्तों द्वारा पूजन अर्चन से लेकर रूद्राभिषेक के आयोजन किए जा रहें है। शिवालयों में आस्था उमड़ रही है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु सावन में महादेव की उपासना में ध्यानमग्न नजर आ रहें है। आज सनातन श्मशान भूमि में सुबह 5 बजे शिवभक्तों ने शिव अभिषेक किया। यहां राजकुमार महावर, सुभाष प्रजापत, प्रदीपकुमार जोशी, नारायण माली, राजू नाई, विश्वजीत सरकार, संजय सुथार, राजू पुरोहित, अनिल पारीक, दीपक पण्डिया, अमित पारीक, श्याम सुन्दर प्रजापत, राजू प्रजापत, भरत जोशी, मनोज माली आदि श्रद्धालुओं ने शिव अराधना की।

चिड़पड़नाथजी बगीची में होगा रात्रि जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सावन में सोमवार शिवभक्ति के लिए विशेष माने जाते है। आज चिड़पडनाथजी बगीची में रात्रि जागरण का आयोजन होगा। पुजारी रामलाल ने बताया कि सुभाष स्वामी व उनकी भजन मंडली द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। रामलाल ने बताया कि पूरे सावन माह में प्रतिदिन दोपहर में भजन कीर्तन के आयोजन होते है जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी भाग लेती है।

कल होगा महाआयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के शिव भक्तों द्वारा आपसी सहयोग से मंगलवार को दण्डी स्वामी रामनारायण सेवा संस्थान में हवन व महामृत्युंजय जप का धार्मिक आयोजन किया जाएगा। सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे के मध्य ये धार्मिक आयोजन पंडित दीनदयाल के सान्निध्य में संपन्न होगा। व्यवस्थापक युवाओं की टीम आयोजन की तैयारियों में जुटी है।