Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
गर्म बड़ों के लिए लड़े, गर्म तेल उड़ेला, पांच जने चोटिल, पहुंचे अस्पताल।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2022। घुमचक्कर पर बड़े बेचने का ठेला लगाने वाले दो जनें ‘तेरे बड़े ठंडे मेरे गर्म, मेरे गर्म’ की बात पर आपस में लड पड़े। इस दौरान दोनों ओर से पांच जने आपस में उलझ पड़े व इनमें से ही किसी ने बड़ो का गर्म तेल उड़ेल दिया। झगड़े में पांच जने चोटिल हो गए है व इन पांचों को आस पास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया है। पांच जनों में 25 वर्षीय पदम पुत्र विजयराज सोनी, 20 वर्षीय कालूराम पुत्र बल्लुराम सोनी, 60 वर्षीय आसूराम पुत्र संतुमल सिंधी, आसूराम का भाई 32 वर्षीय विजय कुमार सिंधी तथा पुत्र 37 वर्षीय राजू सिंधी गर्म तेल की चपेट में आ गए। डॉ. ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि पांचो में किसी के हाथ पर तो किसी के पीठ पर व पैर पर तेल गिरने से खरोंचे सी आ गई है। फिलहाल कोई गंभीर नहीं है। खबर लिखने तक पुलिस कार्रवाई नहीं हुई थी।