Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2022-07-24 at 11.41.44 AM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में वर्ष 2015 में हुए साम्प्रदायिक तनाव को कस्बेवासियों के आपसी भाईचारे और सौहार्द ने भुला दिया है। परंतु आज सुबह सुबह ही कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कस्बे में सौहार्द को बिगाड़ने की साजिश करने की खबर सामने आ रही है। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री महेश माली ने बताया कि आड़सर बास के भैरूंजी मंदिर के पास काफी पुराना बायांजी का थान (खुला छोटा मंदिर) स्थित है। इस थान पर शनिवार रात को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने मुर्गी के 2 अंडे चढ़ा दिए। इस थान पर चुग्गा, प्रसाद आदि चढ़ाने के स्थान पर ही अंडे रखने के कारण सुबह यहां आने वालो में खासा आक्रोश व्याप्त हो गया। बाद में इन अंडों को कुत्तों ने खा लिया और पुलिस मौके पर पहुंची तब तक केवल अंडों के खोल ही वहां पड़े थे। पुलिस ने भी मौजूद श्रद्धालुओं समझाईश करते हुए उन अंडों के खोल को वहां से हटा दिया। इस सबन्ध में विहिप पदाधिकारियों ने पुलिस के सामने रोष जताते हुए घटना की पूरी जांच करने और क्षेत्र के सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाया जी के थान पर असामाजिक तत्वों ने चढाए अंडे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुबह सुबह श्रद्धालुओं में रोष भर गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विहिप ने मामले की जांच की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस ने समझाईश कर मामले को शांत किया।