Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2022। दुर्गम रास्ते, भारी बरसात, बादलों से घिरे ऊंचे ऊंचे पहाड़, ऐसी अडवेंचर यात्राओं को पूरा कर रोमांचकारी यात्रावृतांत सुनाना कई सदियों तक मानो लड़को की जागीर रही हो। परंतु अब बदलते वक्त के साथ बेटियां भी अपनी मजबूती के साथ ऐसी साहसिक यात्राओं पर निकल कर उन्हें सफलता पूर्वक पूरा करते हुए मानो यही साबित कर रही है कि ‘म्हारी बेटियां , बेटा स्यु कम कोनी है”। लड़कियों के कोमल होने और टफ काम करने में असक्षम होने की मान्यताओं को बदलने वाला काम किया है तहसील के गांव बरजांगसर की बेटी निर्मला गोदारा ने। निर्मला अभी पीएनबी बीकानेर में कार्यरत हैं और देश में बहुत कठिनाई से पार किये जाने योग्य सर्वाधिक ऊंचाई वाले उमलिंगला पास को अपनी बुलेट मोटरसाइकिल के साथ पार किया है। निर्मला के पिता प्रभुराम गोदारा ने बताया कि निर्मला ने अपनी यात्रा अपनी साथी अंजना राठौड़ के साथ गत 11 जुलाई को बीकानेर में शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी पार्क से शुरू की थी और यात्रा पूरी करने पर 23 जुलाई को निर्मला को जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। परिवार ने बताया कि उमलिंगला पास पार करने वाली निर्मला राजस्थान की पहली महिला बाइकर बन गई है। बेटी की इस सफलता पर पूरे क्षेत्रवासी नाज कर रहे हैं वहीं उनके परिवार में उत्सव का सा माहौल है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कठिन यात्रा सफलतापूर्वक पार करने पर क्षेत्र भर से निर्मला को मिल रही है बधाईयां।