Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठक ही टाइम्स की ताकत हैं और यही ताकत शनिवार को एक बार फिर देखने को मिली। टाइम्स के प्रबुद्ध पाठकों में शामिल उपखण्ड अधिकारी डॉक्टर दिव्या चौधरी ने शुक्रवार को टाइम्स में प्रकाशित कस्बे की रा.उ.मा.वि. में जलभराव से हुई दुर्दशा की खबर को देखा। डॉक्टर चौधरी ने टाइम्स की खबर पर संज्ञान लेते हुए तुरंत एक्शन लिया। डॉक्टर चौधरी ने नगरपालिका अधिशासी अधिकारी भवानीशंकर व्यास से फ़ोन पर वार्ता की। इस दौरान डॉक्टर चौधरी ने पालिका प्रशासन को रा.उ.मा.वि. में हुए जलभराव की जल निकासी करवाने के लिए पाबंद किया। साथ ही भविष्य में ऐसे हालात ना बने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा। उपखण्ड अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद पालिका प्रशासन सक्रिय हुआ और पालिका के सफाई कर्मचारी तुरन्त ही मौके पर पहुंचे। पानी निकासी के लिए पम्प सेट भी शुरू कर दिया गया। सैंकड़ो विद्यार्थियों व स्कूल स्टॉफ की परेशानी, सरकार के करोड़ो रुपए के भवन को हो रहे नुकसान को देखते हुए उपखंड अधिकारी द्वारा बरती गई संवेदनशीलता की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शीशराम कुल्हरि तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य आदूराम जाखड़ ने उपखंड अधिकारी का आभार जताया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी ने दिए निर्देश तो पालिका कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिका ने पंप सेट लगाकर स्कूल से जलनिकासी प्रारंभ की।