Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2022। सावन के महीने में मंदिरों व घरों में शिव भक्ति की रसधार बह रही है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में शिव भक्ति में मग्न नजर आ रहें है। जीव मात्र के कल्याण की कामना के साथ आडसर बास के निवासी आपसी सहयोग से दंडी स्वामी रामनारायण सेवा संस्थान में महाआयोजन करेंगे। मनोज प्रजापत ने बताया कि
आगामी 26 जुलाई को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक सरदारशहर रोड पर स्थित दंडी स्वामी रामनारायण सेवा संस्थान के शिव मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का जप व हवन पूजन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में क्षेत्र के सभी शिव भक्त भाग ले सकेंगे। इस भक्ति आयोजन में पंडित दीनदयाल कुदाल के निर्देशन में हवन में आहुतियां दी जाएगी व मानव मात्र के कल्याण के लिए प्रार्थनाएं मांगी जाएगी। हवन पूजन में भाग लेने के लिए श्रद्धालु 8432946213 पर या 9314125923 पर संपर्क किया जा सकता है।