Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
news-news
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बुधवार 20 जुलाई को घटित हुई घटनाओं की छोटी बड़ी खास खबरें एक साथ न्यूज ब्रीफिंग में। पढ़े खबर, देखें फ़ोटो।

हजारों की आबादी पेजयल से वंचित, किल्लत पर जताया रोष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के वार्ड 29, 32, 33 ओर 36 में रहने वाले हजारों नागरिक पिछले लंबे समय से पेयजल सप्लाई से वंचित से रह रहे हैं। मोहल्ले में पानी या तो आ ही नही रहा और आता है तो बेहद कम। ऐसे में आक्रोशित मोहल्लेवासी बुधवार को जलदाय विभाग के सहायक अभियंता ओर एसडीएम के पास पहुंचे। वार्ड 33 के पार्षद भरत सुथार, वार्ड 29 के पार्षद प्रतिनिधि चांद रत्न सेठिया,वार्ड 32 में महादेव तावनियां, सामाजिक कार्यकर्ता विक्रमसिंह कोटडिया आदि ने ज्ञापन में इन वार्डो के ऊपरी इलाको में पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइनों के लीकेज दूर करने करने, हनुमान धोरा मुख्य बूस्टर से होली धोरा टंकी तक डाली जा चुकी नई पाइपलाइन को जोड़ने की मांग की। ज्ञापन के दौरान पानी के संकट के कारण मोहल्ले में हो रही दिक्कतों के बारे में भी बताया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पेयजल किल्लत को दूर करवाने का ज्ञापन एसडीएम को देते पार्षद ओर सामाजिक कार्यकर्ता।

विद्युत दुर्घटना में गई किसान की जान, आश्रिता को मिली सहायता राशि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में विद्युत दुर्घटनाओं में आये दिन किसान अपनी जान से हाथ धो रहे हैं। जान गंवाने वाले को वापस लाना तो संभव नही होता लेकिन निगम द्वारा मृतक आश्रितों को सहायता राशि देकर गम हल्का करने में मदद की जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्र के गांव रिड़ी में विद्युत दुर्घटना में जान गंवाने वे बनवारीनाथ सिद्ध की आश्रिता उनकी पत्नी को विद्युत निगम द्वारा 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है। बुधवार को सहायता राशि का चेक सहायक अभियंता प्रथम मोहम्मद नदीम, कनिष्ठ अभियंता जवानाराम, राकेश चावला ने मृतक आश्रिता को प्रदान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मृतक किसान की आश्रिता को सहायता राशि का चैक देते निगम अधिकारी।

सड़क पर हादसा, घायल निल गाय की जिंदगी बचाने युवाओ ने किए प्रयास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में बढ़ते वन्य जीवों की जान पर हर दिन कही ना कही कोई संकट आ ही रहा है। और क्षेत्र के सेवाभावी युवको की टोलियां निरीह वन्य जीवों की जान बचाने के लिए प्रयासरत भी रहती है है। मंगलवार रात को बीदासर रोड परगांव रिड़ी के पास एक निल गाय को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर में नील गाय घायल हो गई और उसे घायलवस्था में देखा तो गांव के युवा पुरनाथ सिद्ध, रामचंद्र भार्गव, तुलछिराम जाट, पप्पूराम नायक, कुंदन सिद्ध, बजरंगलाल मेघवाल, लालचंद शर्मा, मिथिलेश सोनी, मूलाराम सुथार किशन कूकना आदि ने उसकी जान बचाने के प्रयास किये। इन युवाओं में आप के स्तर पर निल गाय को गाड़ी में डाला और श्रीडूंगरगढ़ वन विभाग लाकर उसका उपचार करवाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सड़क हादसे में घायल निल गाय को रेस्क्यू करने का प्रयास करते युवा।

विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बिग्गा में बड़ाबास स्थित राप्रावि में व्यवस्था सुधारने की मांग पर ग्रामीण लगातार सक्रिय हैं। ग्रामीण युवा जीडी सारस्वत ओर देवीलाल ने इस सबन्ध में एबीईओ शीशराम कुलहरि से मुलाकात की ओर ज्ञापन देकर स्कूल की व्यवस्थाएं सुचारू करने की मांग की। कुलहरि ने इस सबन्ध में स्कूल का निरीक्षण करने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एबीईओ को ज्ञापन देते बिग्गा के युवा।