Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
news-news
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद के निर्वाचन के बाद नवगठित कार्यसमिति की पहली कार्यसमिति बैठक अध्यक्ष जगदीश स्वामी की अध्यक्षता में परिषद भवन में आयोजित की गई। संस्था के संस्थापक सदस्य और संरक्षक ओमप्रकाश स्वामी की धर्मपत्नी विमला देवी स्वामी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू बैठक में कई निर्णय लिए गए। मंत्री ललित कुमार बाहेती ने बताया कि बैठक में आगामी 15 अगस्त को दिवंगत जगदीश प्रसाद छंगाणी की पुण्य स्मृति में उनके परिवार के आर्थिक सौजन्य से रक्तदान शिविर आयोजित करने ओर स्वाधीनता दिवस पर होने वाले उपखंड स्तरीय समारोह में होने वाली प्रतियोगिताओ में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाली स्कूली टीमों को पुरस्कृत करने, परिषद् भवन में आवश्यक मरम्मत के कार्य किये जाने के निर्णय पारित किए गए। रक्तदान शिविर हेतु रमेश कुमार प्रजापत को शिविर प्रभारी का जिम्मा दिया गया। बैठक का समापन अध्यक्ष जगदीश स्वामी द्वारा आभार ज्ञापन से हुवा।