Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
news-news
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2022। कोरोना की बंदिशों में बंद पड़ी बाबा रामदेव की पैदल यात्रा इस बार दो साल बाद आयोजित हो पाएगी। क्षेत्र की सबसे बड़ी इस धार्मिक यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह हैं और तैयारियां शुरू कर दी गई है। सोमवार को डोर टू डोर पैदल यात्री संघ सेवा समिति की आम बैठक चेनरूप सिखवाल की अध्यक्षता में रखी गई। संघ के वरिष्ठ सदस्य संजय करनानी ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 25 अगस्त को सुबह 6.30 बजे रामदेवजी मंदिर बिग्गाबास में धोक लगा कर संघ की रवानगी का निर्णय लिया गया है। बैठक में ओमप्रकाश मुंधड़ा, महावीर प्रसाद सुथार, महेश पोकरना, दिनेश बिहानी, द्वारका प्रसाद लोहिया, अनिल सिंधी, समुद्र सिंह राजपुरोहित, सुनील सिखवाल, बलराम शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, सत्तू प्रजापत, जीतू सिंधी, गणेश ओझा, राजुदीन पंवार, नानू भार्गव, सोनू सिंधी, गोपाल नाई, गौतम मारू, मुकेश प्रजापत, भंवर सिंह राजपूत, दिनेश सिखवाल, श्रीचंद झंवर आदि मौजूद रहे और यात्रा के सबंध में अलग अलग जिम्मेदारी बाँटी।