Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मार्च 2020। गांव ठुकरियासर निवासी एक युवती कॉलेज की परीक्षा देने श्रीडूंगरगढ़ आई। युवती वापस अपने घर नहीं पहुंची। परेशान परिजनों ने सभी सहेलियों व रिश्तेदारों को फोन कर पता किया व अपने स्तर और तलाश की। परिजन किसी अनहोनी से आशंकित श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज करवाई है। थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने जानकारी देते हुए बताया कि ठुकरियासर निवासी इंद्रराम जाट की पुत्री तारामणी गुरूवार को परीक्षा देने के लिए सेसोमूं गर्ल्स कॉलेज आई थी लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंची।