Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ के महात्मा गांधी इंग्लिश स्कूल में सीटें खाली, कर सकते हैं आवेदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में खोले गए महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में कई कक्षाओं में सीटें खाली रह गई है और इन सीटों पर प्रवेश का एक और मौका दिया गया है। प्राचार्या विमला गुर्जर ने बताया कि कक्षा 2, 3,4 और 6,7,8 में सीटें रिक्त हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए 18 जुलाई से 22 जुलाई तक आवेदन किये जा सकेंगे और 26 जुलाई को लॉटरी के माध्यम से रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

सावन में शिव कथा का महात्म्य कई गुना, क्षेत्र की धार्मिक खबर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिव महापुराण कथा का महात्म्य इतना है इसे श्रवण करने और जीवन में शिव भक्ति उतारने से जीवन कल्याण हो जाता है। और सावन माह में तो इसका महात्म्य और कई गुना बढ़ जाता है। यह बात कही पंडित चंद्रमोहन पंचारिया ने। पंचारिया ने गांव टेउ के बाबा रामदेव मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन शिव पूजन महिमा, पार्थिव लिंग अभिषेक, विभिन्न पुष्प, जलधारा आदि प्रसंगों को उल्लेखित किया। इस दौरान सती रूप की झांकी सजाई गई। कथा सुनने पांचों बासों के श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भागवत में सजाई गई झांकी।

प्रधान कोटे से ट्यूबवेल निर्माण शुरू, ग्रामीणों ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसील के गांव केउ पुरानी के गोगाना जोहड़ में प्रधान कोटे से बन रहे नए ट्यूबवेल की खुदाई शनिवार से शुरू हो गई है। मशीन लगने पर ग्रामीण हीरालाल, चेतनराम, रामनारायण, हजारीलाल सुथार, पृथ्वीसिंह, भगवानसिंह, भागीरथ जाखड़, रामकिशन सोनी, राणाराम नाई, मालाराम सारण आदि ने प्रधान सावित्री देवी और प्रधान पति केशराराम गोदारा का आभार जताया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव केउ पुरानी में प्रधान कोटे से नया ट्यूबवेल का निर्माण शुरू।

पौधारोपण के लिए आगे आये ग्रामीण, उठाई जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव जाखासर पुराना के उप्रावि में शनिवार को ग्रामीणों ने पौधारोपण किया। प्रधानाध्यापक भुरसिंह ओर एसएमसी अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, रामेश्वर लाल स्वामी आदि ने पर्यावरण सुरक्षा पर अपने विचार रखे और लगाए गए पौधों के पालन की जिम्मेदारी दी। इस मौके पर विद्यालय में शिक्षा स्तर और संसाधन बढाने पर चर्चा की गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जाखासर के राउप्रावि में किया गया पौधारोपण।