Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2022। क्षेत्र के तीन युवकों ने पहले शराब ठेके के पास ही बैठ कर शराब पी और शराब चढ़ने के बाद ठेके के सेल्समैन द्वारा पैसे मांगने पर उसके सर में ही बोतल दे मारी। यह मामला सामने आया है गांव रिड़ी में जहां जय माँ भवानी शराब ठेके के सेल्समैन कानाराम ने थाने पहुंच कर तीनो युवको के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। कानाराम ने पुलिस को बताया कि रिड़ी निवासी युवक महेश भार्गव, बुधाराम जाट और भागीरथ नाथ सिद्ध मंगलवार शाम 4 बजे से ही उसके ठेके के पीछे बैठ कर शराब पी रहे थे। शाम करीब 7.30 बजे आरोपियों ने और शराब मांगी तो उसने रूपए मांगे। इस पर आरोपी आगबबूला हो गए और पैसे मांगने की हिम्मत कैसे हुई यह कहते हुए उसके सर में बोतल फोड़ दी। आरोपियों ने उस पर चाकू से भी हमला किया और 2 बोतल बियर जबरदस्ती ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।