Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जुलाई 2022। सोमवार दोपहर बाद श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में कई राशन की दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरते देखे गए। सड़कों पर दूध बहाया गया और मावा गढ्ढे में फेंक कर नष्ट किया गया। इस पूरी कार्रवाई का मूल रहा एसडीएम डॉक्टर दिव्या चौधरी के निर्देशन में प्रशासन की टीम द्वारा शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाना। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस अभियान में प्रशासन की टीम ने 5 दुकानों पर से मिठाई, दूध, मावे, क्रीम, तेल और घी के 6 सैम्पल भी जांच हेतु लिए। इस दौरान दूषित मिला करीब 110 लीटर दूध और 70 किलो मावा नष्ट भी करवाया गया। अभियान के दौरान बाट माप तौल विभाग द्वारा 5 दुकानों का निरीक्षण किया गया और 3 दुकानों में तौल में अंतर आने पर चालान किये गए। प्रशासन की टीम में तहसीलदार ओमप्रकाश मीणा, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सन्तोष आर्य, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहम्मद अली, सुरेंद्र कुमार, बाट माप तौल विभाग के गोकुल मीणा, संजय शर्मा, सुखदेव, जिला समन्वयक महेंद्र जायसवाल ओर पुलिस कांस्टेबल विनोद कुमार, देवेंद्र कुमार शामिल रहे।