Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व जयपुर पब्लिक स्कूल के सयुंक्त तत्वावधान में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सभी बच्चों के लिए पहली बार बाल मेले का आयोजन मंगलवार को होगा। इस शानदार आयोजन में भवई नृत्य कलाकार नव्या भटनागर भी कल परफॉर्मेंस देगी। 13 वर्षीय ख्याति प्राप्त भवई नृत्यांगना नव्या मंगलवार शाम 4 बजे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व जयपुर पब्लिक स्कूल द्वारा स्कूल प्रागंण में आयोजित “बाल मेला-2022” में भाग लेने आएगी। यहां नव्या बाल मेले में आयोजित डांस कम्पीटिशन में भाग लेने वाले बच्चों का हौसला बढ़ाएगी व स्वयं लोकनृत्य भवई की प्रस्तुति देगी। मेले में बाल नृत्यंगना नव्या एक दर्जन से अधिक मटके सिर पर रख कर उनमें जलती आग लेकर कांच के ग्लास और परात पर नृत्य प्रस्तुति देगी। मेले में आयोजित डांस प्रतियोगिता में 13 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकेंगे। मेले में पेंटिंग प्रतियोगिता के साथ बच्चों के लिए अनेक कोंटेस्ट होंगे। डांस व पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। गौरतलब है कि मेले में आने वाले सभी बच्चों के लिए झूले निःशुल्क रहेंगे। मेले में खाने पीने की अनेक स्टॉल्स रहेगी।