Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जुलाई 2022। आज राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, अंबेडकर कॉलोनी, कालूबास में स्कूली बच्चों को स्कूल बैग वितरण किए गए। दानदाता हड़मानमल श्यामसुखा के सहयोग से आयोजित बैग वितरण कार्यक्रम में डॉ. अंबेडकर फांउडेशन जयपुर के महानिदेशक व राज्य मंत्री मदनगोपाल मेघवाल मुख्य अतिथि रहें। मेघवाल ने कार्यक्रम में बच्चों को प्ररेणा देते हुए कहा कि शिक्षा की सार्थकता जिज्ञासु रहकर मनन करने में ही है। उन्होंने कहा कि मनन के माध्यम से ही विद्यार्थी स्वयं का उत्थान कर सकता है। मेघवाल ने दानदाता परिवार का आभार जताते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना ही मानव की सच्ची कसौटी है। इस दौरान पूर्व शाला प्राचार्य, शिक्षकों, पार्षदों व मोहल्ले के गणमान्य नागरिकों ने मेघवाल का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार डॉ मदन सैनी ने कहा कि विद्या सामाजिक विकास में अग्रणी भूमिका निभा सकती है। विशिष्ट अतिथ समाजसेवी तुलसीराम चोरड़िया ने कहा कि समाजसेवी व दानदाता स्कूलों के विकास में सहभागिता निभाएं। शाला प्रधानाध्यापक सोहनलाल गोदारा ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में नानूराम मेघवाल, रामेश्वरलाल, हीरालाल, तेजकरण चोरड़िया, सत्यनारायण जोशी, सीताराम सुथार, हरीश डागा, हीरालाल पुगलिया, हरिप्रसाद माली, टीलूदास कामड़, भंवरलाल मेघवाल सहित मोहल्ले के अनेक नागरिक उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस दौरान राज्य मंत्री मदनगोपाल मेघवाल, साहित्यकार मदन सैनी उपस्थित रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू बास के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को बैग का वितरण किया गया।