Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
news-news
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जुलाई 2022। मंगलवार को विमंदित ओलदास के साथ बुरी तरह से मारपीट प्रकरण में उनके भतीजे ने जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए तीन जनों सहित अन्य के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि बनवारीलाल पुत्र बजरंगदास निवासी मोमासर बास ने मामला दर्ज करवाया है तथा धर्मचंद्र भंसाली निवासी मोमासर बास, हेमराज भादाणी निवासी कालूबास, राजू व छह सात अन्य पर आरोप लगाए है। पार्थी ने पुलिस को बताया है कि उसका काका मानसिक रूप से विक्षिप्त है और मंगलवार दोपहर वह भंसाली कुंए के पास बैठा था। तभी आरोपियों ने हाथों में लाठियां लेकर बिना वजह मेरे काका ओलदास के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। काका भागकर नानूराम स्वामी के घर के पास पीपल गट्टा पर आकर बैठ गए। यहां काफी लोग भी एकत्र हो गए। आरोपियों ने काका को घेर लिया व मारपीट करने लगे तो यहां उपस्थित मुन्नीराम स्वामी, हेमदास स्वामी, विमलादेवी स्वामी, कमल भार्गव ने आरोपियों को मानिसक रूप से विक्षिप्त के साथ मारपीट नहीं करने की बात कही। परंतु आरोपी गण नहीं माने और जान से मारने की नियत से सिर पर लाठी से वार किया। पीड़ित के नीचे गिर जाने पर भी वार किए व मूर्छित होने पर मेरे काका को मरा हुआ समझ कर छोड़ गए। काका को ईलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गए और यहां प्राणघातक चोंटों के कारण बीकानेर रैफर कर दिया गया। घायल का इलाज पीबीएम में जारी है तथा पुलिस ने जान लेवा हमले का मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विमंदित घायल ओलदास स्वामी बीकानेर में भर्ती है और ईलाज जारी है।