Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जून 2022। क्षेत्र में लगातार अवांछित पोस्ट करने वालों के खिलाफ पुलिस गिरफ्तारी की कार्रवाइयां लगातार कर रहा है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग नागरिक सोच समझ कर करें। उन्होंने कहा कि पुलिस हर हरकत पर नजर रख रही है तथा व्हाट्सएप ग्रुप, इंस्टा ग्रुप, फेसबुक सहित सभी मीडिया प्लेटफार्म पर पुलिस की निगरानी में है। थानाधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर मुख्य धारा के विपरीत कोई भी पोस्ट को स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा ऐसे युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसआई बलवीर सिंह ने ऐसे ही एक युवक भवानी को अवांछित पोस्ट लगाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे 151 में गिरफ्तार किया।