Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
22
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2022। आज सुबह करीब 4.30 बजे तेज आंधी के साथ क्षेत्र में बादल छा गए और बूंदाबांदी ने माहौल खुशनुमा बना दिया है। तेज गर्मी के लंबे दौर के बाद आज क्षेत्रवासियों ने ठंडी हवाओं के साथ आंखे खोली तो वातावरण उत्साह पूर्ण नजर आया। सीकर, चुरू, बीकानेर, हनुमानगढ़ में अगले 72 घण्टो में बरसात का दौर रहेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पाकिस्तान के बहावलपुर के आस पास एक चक्रवात बना हुआ है जिससे बीकानेर संभाग के इलाकों में खंड बारिश की संभावना है। बता देवें मानसून भी बिहार तक पहुंच गया है और उत्तरी भारत की ओर बढ़ते हुए आगामी दिनों में राजस्थान के क्षेत्रों में पहुंच जाएगा।
किसानों ने किया खेतों का रूख, रोही में छाने लगी रौनक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौसम की ओर से सकारात्मक इशारे मिलने के साथ ही गांवो में किसानों ने अपने खेतों की ओर रूख कर लिया है और रोही में रौनक नजर आने लगी है। गांव उदरासर में युवा किसान मुखराम सांसी व मुन्नीराम सांसी ने अपने खेत में सूड़ करते हुए बादलों से अच्छे जमाने की प्रार्थना की है। सभी गांवों की रोही आबाद होने लगी है और बारानी खेतों में कार्य प्रारंभ हो गया है। उदरासर के दुलदास स्वामी ने बताया कि बुजुर्गों ने सगुन शास्त्र के अनुसार इस बार अच्छे जमाने के आसार बताए है। स्वामी ने बताया कि कृषि विभाग असिंचित क्षेत्र के किसानों को अच्छी किस्म के बीज की जानकारी देवे तो किसानों को लाभ मिल सकता है। गांव उदरासर में किसान भवन में शुक्रवार को निःशुल्क बाजरे का बीज वितरण हुआ। कृषि पर्यवेक्षक भागीरथ कुलड़िया सीताराम सहू, पंचायत सहायक श्यामसुंदर सारस्वत, दुलदास स्वामी भी मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर में शुक्रवार को किसानों को बाजरे का बीज दिया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौसम आज खुशनुमा हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर की रोही में किसान मुखराम व मुन्नीराम ने प्रारंभ किया सूड़ का काम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चे खुश हुए और मौसम का लुफ्त लेने अपने परिजनों के साथ खेतों में पहुंचे।