Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जून 2022। इस भीषण गर्मी के दौर में कल क्षेत्र में कई गांवों में बिजली प्रभावित होगी और पूरी दोपहर सहित लम्बी कटौती से ग्रामीण परेशान हो सकते है। श्रीडूंगरगढ़ के दुलचासर – लखासर सड़क मार्ग पर स्थित 33 केवी जीएसएस पर शुक्रवार को आठ घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।‌ विद्युत विभाग के सेरूणा जेईएन सत्यनारायण सिद्ध ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को रेलवे की ओर से बेनीसर गांव के पास डीसी लाईन का विद्युतीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके चलते श्रीडूंगरगढ़ के 220 केवी जीएसएस से जुड़े गोपालसर गांव के 33 केवी जीएसएस पर शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।