Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जून 2022। खेलों के प्रति जागरूक गांवों में शामिल गांव लखासर में युवाओं द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए स्थानीय आयोजन भी किए जाते रहते है। आज ग्रामीणों ने एथलीटों को बढ़ावा देने के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 72 धावकों ने भाग लिया व विजेता युवक व युवतियों को सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी व उपसरपंच सज्जन सिंह तंवर ने नगद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। दौड़ प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका फौजी ओमप्रकाश व फौजी किशोर सिंह ने निभाई। इस दौरान मैदान पर भैरुंसिंह राठौड़, भीखूराम नाई, भागीरथ खिलेरी, मुकेश, अक्षय सिंह, मदन, रामचन्द्र गेट, पिकुराम अध्यापक, डूंगरराम प्रजापत, दिलीप सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें।
अनेक प्रतियोगिताओं में ये बने विजेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के उत्साही युवा शीशपाल खिलेरी ने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर ओपन वर्ग के 2000 मीटर में धावक रामकैलाश खिलेरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया वहीं दूसरे स्थान पर धर्मेन्द्र ने तथा तीसरा स्थान मनफूल ने प्राप्त किया। 17 वर्षीय वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हरचंद ने हासिल किया वहीं दूसरे स्थान पर घनश्याम, तीसरे स्थान पर युवक विकास ने बाजी मारी। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तेज धावक कालूराम गेट ने हासिल किया वहीं दूसरे स्थान पर हरचंद व तीसरा स्थान राकेश कुमार ने हासिल किया। बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में विजेता निरमा रही वहीं तीजा द्वितीय और माया ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में धाविका बसु ने प्रथम स्थान हासिल किया वहीं दूसरे स्थान पर गायत्री व तीसरे स्थान पर निरमा रही। ग्रामीणों ने युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेलों में अग्रणी गांव लखासर में प्रतिभाओं को प्रोत्साहन के लिए दौड़ का आयोजन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्थानीय स्तर पर सरपंच प्रतिनिधि व उपसरपंच सहित ग्रामीणों ने युवाओं व युवतियों के हौसला बढ़ाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंटर विलेज दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने लगाया दमखम।