Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20220607-WA0003
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जून 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से गुरुवार सुबह की पहली बड़ी खबर दुःखद खबर के रूप में हाइवे पर दम दौड़ती जिंदगियो की आई है। देर रात हुई सड़क दुर्घटना में दो जनों ने प्राण गंवाए है और एक गम्भीर रूप से घायल हुए है। हाइवे पर गांव सातलेरा बस स्टैंड से मात्र 50 मीटर श्रीडूंगरगढ़ की ओर हुई सड़क दुर्घटना में एक ट्रक व ट्रेलर की टक्कर हो गई। टक्कर में श्रीडूंगरगढ़ की ओर से रतनगढ़ की ओर जा रहें बजरी से भरे ट्रेलर में आग लग गयी जिससे ट्रेलर चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे एएसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि ट्रेलर का खलासी भी गम्भीर रूप से घायल हुआ व उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहें कंक्रीट से भरे ट्रक का ड्राइवर भी बुरी तरह जख्मी हुआ है जिसे आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने अस्पताल पहुंचाया और उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। बड़ी संख्या में मौके पर ग्रामीण भी एकत्र हो गए व पुलिस की मदद की। मृतकों के नाम व पते पुख्ता रूप से प्राप्त होने पर पाठकों को प्रामाणिक रूप से पूरी जानकारी अगली खबर में दी जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रेलर में लगी आग में जिंदा जला ड्राइवर, खलासी की हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात ट्रक व ट्रेलर में हुई टक्कर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस, आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार व ग्रामीण पहुंचे मौके पर।