Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20220607-WA0003
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जून 2022। क्षेत्र के गांव दुसारणा पींपासरिया से एक ग्रामीण ने शेरुणा थाने में अपने भाई के साथ मारपीट करने वाले तीन जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पार्थी मदनलाल जाट ने इसी गांव के रेवंतराम जाट, ओमप्रकाश जाट, देवाराम जाट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर को खेत से गांव की ओर आ रहे मेरे भाई गणेशाराम के साथ तीनों आरोपियों ने मारपीट की। मारपीट में गणेशराम के बेहोश हो जाने पर आरोपी उसे वहीं सुनसान जगह पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों के लिए आज ही जुड़ें क्षेत्र के सबसे बड़े न्यूज ग्रुप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।