Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जून 2022। आगामी 21 जून को योग दिवस के उत्सव को मनाने की तैयारियों में जुटे सूर्या फाउंडेशन द्वारा गांव लखासर, जैतासर, तोलियासर, ठुकरियासर में योग अभ्यास प्रारंभ करवा दिया गया है। सूर्या यूथ क्लब के शिक्षक प्रवीण गुसाईं ने बताया कि फाउंडेशन के सदस्य इन गांवों में योग के प्रति नागरिकों को जागरूक कर उत्तम स्वास्थ्य के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की बात समझा रहें है। फाउंडेशन के क्षेत्र प्रमुख आदर्श मिश्रा ने बताया कि गुसाईं ने बताया कि सूर्या फाउंडेशन द्वारा देश भर में योग अभ्यास सप्ताह प्रारम्भ कर दिया गया है। आदर्श गांव में चयनित सभी गांवों में फाउंडेशन द्वारा योग समिति बनाकर योग को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान संतदास स्वामी, विजय प्रजापत, दीनदयाल स्वामी, श्रीभगवान शर्मा, राधेश्याम स्वामी प्रमुख रहेंगे।