Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2022। शनिवार देर रात गांव दुलचासर में दो जने आपस में भिड़ गए और मौके पर पहुंची सेरूणा पुलिस ने दोनों को 151 में गिरफ्तार कर गंभीर अपराध कारित करने से रोका। सेरूणा थाने के हेड कांस्टेबल अशोक यादव ने बताया कि दुलचासर गांव के खारियां कुआं मौहल्ले में इसी गांव का बेगाराम महिया और किशन सिंह राजपूत आपस में झगड़ रहें थे। दोनो से समझाइश का प्रयास किया गया परन्तु दोनों ही नहीं माने। दोनों जने पुलिस के सामने ही धमकियां देते हुए एक दूसरे से मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और दोनो को आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने 6 माह के लिए पाबंद कर दोनो को जमानत पर रिहा कर दिया।