Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जून 2022। अखिल भारतीय श्री धन्नावंशी स्वामी समाज का महासम्मेलन 18 व 19 जून को निकटवर्ती बीदासर कस्बे में राधा कृष्ण हवेली में आयोजित होगा। सम्मेलन का उद्घाटन 18 जून को सुबह 11 बजे होगा तथा समापन 19 जून को शाम 5 बजे होगा। श्रीधन्नावंशी बैरागी स्वामी समाज समिति, श्रीधन्नावंशी समाज संस्था, सुजानगढ़ सहित समस्त समाज बंधुओं द्वारा आयोजन की तैयारियां की जा रही है। सम्मेलन में देश भर से समाज बन्धु भाग लेंगे तथा समाज के गौरवशाली इतिहास, परम्पराओं, संस्कृति, संगठन के रक्षण, संरक्षण व संवर्धन पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। आयोजको ने समाज के सभी नागरिकों से सम्मलेन में भाग लेने का आह्वान किया है।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त राजनीतिक, आपराधिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक समाचारों के लिए आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और आज की खबरों से अपडेट रहें आज ही। पाएं प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों के साथ आस पास की खास खबरें तथा आम जनजीवन को प्रभावित करने वाली हर खबर बस एक क्लिक के साथ।